Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2020

आज का मीठा मोती

"परिंदों को नही दी जाती तालीम उड़ानों की, वो खुद ही तय करते है मंजिल आसमानों की.! रखता है जो होसला आसमान को छूने का.! उसको नही होती परवाह गिर जाने की.!" "दुनिया की हर चीज़ ठोकर लगने से टूट जाया करती है...एक " कामयाबी ही है जो ठोकर खा के ही मिलती है...!! आपका और आपके परिवार का दिन मंगलमय व आनंदमय रहे !! काम ऐसा करो कि नाम हो जाये, या फिर नाम ऐसा करो कि सुनते ही सारे काम हो जाये ।। आपका दिन मंगलमय हो अतिसुन्दर प्रार्थना सुकून उतना ही देना, प्रभु जितने से जिंदगी चल जाए, औकात बस इतनी देना, कि, औरों  का भला हो जाए, रिश्तो में गहराई इतनी हो, कि, प्यार से निभ जाए, आँखों में शर्म इतनी देना, कि, बुजुर्गों का मान रख पायें, साँसे पिंजर में इतनी हों, कि, बस नेक काम कर जाएँ, बाकी उम्र ले लेना कि, औरों पर बोझ न बन जाए!! शुभ प्रभात आपका दिन मंगलमय हो!! प्रभात दर्शन ज्यों तिल माहि तेल है     ज्यों चकमक में आग, तेरा मालिक तुझ में है,       जाग सके तो जाग।। भावार्थ:-  जैसे तिल के अंदर तेल होता है, और आग के अंदर प्रकाश होता है, ठीक वैसे ही हमारा ईश्वर हमारे अंदर ही वि...

रामायण के सात काण्ड मानव की उन्नति के सात सोपान

1 बालकाण्ड – बालक प्रभु को प्रिय है क्योकि उसमेँ छल , कपट , नही होता विद्या , धन एवं प्रतिष्ठा बढने पर भी जो अपना हृदय निर्दोष निर्विकारी बनाये रखता है ,उसी को भगवान प्राप्त होते है। बालक जैसा निर्दोष निर्विकारी दृष्टि रखने पर ही राम के स्वरुप को पहचान सकते है। जीवन मेँ सरलता का आगमन संयम एवं ब्रह्मचर्य से होता है। बालक की भाँति अपनेमान अपमान को भूलने से जीवन मेँ सरलता आती है बालक के समान निर्मोही एवं निर्विकारी बनने पर शरीर अयोध्या बनेगा ।जहाँ युद्ध,वैर ,ईर्ष्या नहीँ है ,वही अयोध्या है l 2 अयोध्याकाण्ड – यह काण्ड मनुष्य को निर्विकार बनाता है।जब जीव भक्ति रुपी सरयू नदी के तट पर हमेशा निवास करता है,तभी मनुष्य निर्विकारी बनता है।भक्ति अर्थात् प्रेम ,अयोध्याकाण्ड प्रेम प्रदान करता है । रामका भरत प्रेम , राम का सौतेली माता से प्रेम आदि , सब इसी काण्ड मेँ है।राम की निर्विकारिता इसी मेँ दिखाई  देती है ।अयोध्याकाण्ड का पाठ करने से परिवार मेँ प्रेम बढता है ।उसके घर मेँ लडाई झगडे नहीँ होते ।उसका घर अयोध्या बनता है । कलह का मूल कारण धन एवं प्रतिष्ठा है । अयोध्याकाण्ड का फल निर्वैरता है ।सबसे...

Self Confidence

आप अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहें और अपना 100% दे।  मेहनत व लगन से बड़े से बड़ा मुश्किल कार्य आसान हो जाता है। अगर लक्ष्य को प्राप्त करना है तो बीच में आने वाली बाधाओं को पार करना होगा, मेहनत करनी होगी, बार-बार दृढ़ निश्चय से कोशिश करनी होगी।  असफल लोगों के पास बचने का एकमात्र साधन  यह होता है कि वे मुसीबत आने पर  अपने लक्ष्य को बदल देते हैं।  अगर आपको सफल होना है तो अपना  लक्ष्य पूरा करने की आदत बनाइए,  न कि उन्हें बार-बार बदलने की।  अगर आपका अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय नहीं है,  तो आपके आत्मविश्वास का गिरना तय है।

आज का प्रेरक प्रसंग - क्रोध बड़ा घातक

एक संत भिक्षा में मिले अन्न से अपना जीवन चला रहे थे। वे रोज अलग-अलग गांवों में जाकर भिक्षा मांगते थे। एक दिन वे गांव के बड़े सेठ के यहां भिक्षा मांगने पहुंचे। सेठ ने संत को थोड़ा अनाज दिया और बोला कि गुरुजी मैं एक प्रश्न पूछना चाहता हूं। संत ने सेठ से अनाज लिया और कहा कि ठीक है पूछो। सेठ ने कहा कि मैं ये जानना चाहता हूं कि लोग लड़ाई-झगड़ा क्यों करते हैं? संत कुछ देर चुप रहे और फिर बोले कि मैं यहां भिक्षा लेने आया हूं, तुम्हारे मूर्खतापूर्ण सवालों के जवाब देने नहीं आया। ये बात सुनते ही सेठ एकदम क्रोधित हो गया। उसने खुद से नियंत्रण खो दिया और बोला कि तू कैसा संत है, मैंने दान दिया और तू मुझे ऐसा बोल रहा है। सेठ ने गुस्से में संत को खूब बातें सुनाई। संत चुपचाप सुन रहे थे। उन्होंने एक भी बार पलट कर जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद सेठ का गुस्सा शांत हो गया, तब संत ने उससे कहा कि भाई जैसे ही मैंने तुम्हें पसंद से विपरीत बातें बोलीं, तुम्हें गुस्सा आ गया। गुस्से में तुम मुझ पर चिल्लाने लगे। अगर इसी समय पर मैं भी क्रोधित हो जाता तो हमारे बीच बड़ा झगड़ा हो जाता। क्रोध ही हर झगड़े का मूल कारण है और ...

शकुन-अपशकुन

भविष्य जानने की प्राचीन विद्या में शकुन-अपशकुन भी है। इसके अनुसार आप पहले ही जान सकते हैं कि भविष्य में आपके साथ क्या होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में वराह संहिता में शकुन और अपशकुनों के बारे में बताया गया है। वराह संहिता सैकड़ों साल पहले आचार्य वराह मिहिर ने लिखी है। इस किताब में शकुन और अपशकुनों से भविष्य देखा जाता है। आपके रोजमर्रा के जीवन में कई ऐसी छोटी-छोटी प्राकृतिक घटनाएं होती है जो अजीब होती है, उनको आप अनदेखा न करें। इन छोटी-छोटी घटनाओं को ही शकुन और अपशकुन कहा जाता है। ये एक तरह का योग- संयोग होता है। क्या होते हैं शकुन अपशकुन:- शकुन-अपशकुन प्रकृति से मिलने वाले वो संकेत होते हैं जो हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं से सावधान करवाती है। ये वो छोटी-छोटी बातें होती है, जिन पर अक्सर हमारा ध्यान नहीं जाता है। प्रकृति हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देती हैं। भारतीय ज्योतिष में वाराह संहिता नाम के ग्रन्थ में शकुन-अपशकुन के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया है। शकुन-अपशकुन प्राचीन काल से ही लोकवार्ता या रीति-रिवाजों से पीढ़ी दर पीढ़ी पहुंचते रहे हैं। कुछ लोग इसको अंधविश...

हिन्दू देवी देवताओं के नाम और काम

सनातन धर्म में अनेक देवताओं का उल्लेख है उन देवताओ को किसी नाम विशेष से जाना जाता है। देवताओं का यह नामकरण उनके कार्य और गुण-धर्म के आधार पर किया गया है। हम यहाँ कुछ प्रमुख देवताओं के विषय में जाकारी प्राप्त करेगें। ब्रह्मा 〰️〰️〰️ ब्रह्मा को जन्म देने वाला कहा गया है। विष्णु 〰️〰️ विष्णु को पालन करने वाला कहा गया है। महेश 〰️〰️〰️ महेश को संसार से ले जाने वाला कहा गया है। त्रिमूर्ति 〰️〰️〰️ भगवान ब्रह्मा-सरस्वती (सर्जन तथा ज्ञान), विष्णु-लक्ष्मी (पालन तथा साधन) और शिव-पार्वती (विसर्जन तथा शक्ति)। कार्य विभाजन अनुसार पत्नियां ही पतियों की शक्तियां हैं। इंद्र 〰️〰️ बारिश और विद्युत को संचालित करते हैं। प्रत्येक मन्वंतर में एक इंद्र हुए हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं- यज्न, विपस्चित, शीबि, विधु, मनोजव, पुरंदर, बाली, अद्भुत, शांति, विश, रितुधाम, देवास्पति और सुचि। अग्नि 〰️〰️〰️ अग्नि का दर्जा इन्द्र से दूसरे स्थान पर है। देवताओं को दी जाने वाली सभी आहूतियां अग्नि के द्वारा ही देवताओं को प्राप्त होती हैं। बहुत सी ऐसी आत्माएं है जिनका शरीर अग्निरूप में है, प्रकाश रूप में नहीं।देबकी गुरु सूर्य 〰️〰️〰️ ...

आज का प्रेरक प्रसंग - जीवन की मुस्कान

एक फटी धोती और फटी कमीज पहने एक व्यक्ति अपनी 15-16 साल की बेटी के साथ एक बड़े होटल में पहुंचा। उन दोंनो को कुर्सी पर बैठा देख एक वेटर ने उनके सामने दो गिलास साफ ठंडे पानी के रख दिए और पूछा- आपके लिए क्या लाना है?  उस व्यक्ति ने कहा- "मैंने मेरी बेटी को वादा किया था कि यदि तुम कक्षा दस में जिले में प्रथम आओगी तो मैं तुम्हें शहर के सबसे बड़े होटल में एक डोसा खिलाऊंगा। इसने वादा पूरा कर दिया। कृपया इसके लिए एक डोसा ले आओ।" वेटर ने पूछा- "आपके लिए क्या लाना है?" उसने कहा- "मेरे पास एक ही डोसे का पैसा है।" पूरी बात सुनकर वेटर मालिक के पास गया और पूरी कहानी बता कर कहा- "मैं इन दोनों को भर पेट नास्ता कराना चाहता हूँ। अभी मेरे पास पैसे नहीं है, इसलिए इनके बिल की रकम आप मेरी सैलेरी से काट लेना।" मालिक ने कहा- "आज हम होटल की तरफ से इस होनहार बेटी की सफलता की पार्टी देंगे।"  होटल वालों ने एक टेबल को अच्छी तरह से सजाया और बहुत ही शानदार ढंग से सभी उपस्थित ग्राहकों के साथ उस गरीब बच्ची की सफलता का जश्न मनाया। मालिक ने उन्हें एक बड़े थैले में तीन डोस...

आज की सुविचार

पक्षिणां काकश्चाण्डालः पशूनां  चैव  कुक्कुरः । मुनीनां   पापश्चाण्डालः पापः  सर्वेषु  निन्दकः।। भावर्थ       पक्षियों में कौवा चांडाल है, पशुओ में कुत्ता चांडाल है। संतों के मध्य रहकर पाप करने वाला चांडाल है, जो पर निंदा करता है वह सब मनुष्यों में बड़ा चांडाल है।

50 दिल (हृदय) से जुड़े रोचक तथ्य

1. एक सामान्य व्यक्ति का दिल 1 मिनट में 72 बार, 1 दिन में 1 लाख बार और 1 साल में तीन करोड़ 60 लाख बार धड़कता है। 2. एक आदमी का दिल औसतन, लगभग 280 से 340 ग्राम और एक महिला का दिल लगभग 230 से 280 ग्राम होता है। 3. जन्मे हुए बच्चे का दिल सबसे तेज धड़कता है, यह लगभग 70 से 160 बार प्रति मिनट हो सकता है। 4. मनुष्य का दिल दाएं या बाएं नहीं होता है, बल्कि सीने के बीच में स्थित होता है। लेकिन जो हिस्सा धड़कता है, वह थोड़ा सा दाई ओर होता है। 5. मनुष्य का दिल एक दिन में 7570 लीटर रक्त पंप करता है। 6. दिल प्यार का प्रतीक है, ऐसा क्यों है यह कोई नहीं जानता। 7. पुरुष और महिला में अलग-अलग दिल के दौरे के लक्षण पाए जाते हैं। पुरुषों में छाती में दर्द होता है, वहीं महिलाओं में पेट और कंधों में दर्द होता है। 8. हंसना आपके हृदय के लिए अच्छा होता है। 9. छींक करते समय भी आपका हृदय अपना काम करता रहता है। 10. उदास होने पर दिल के दौरे जैसा महसूस हो सकता है। 11. घोड़ा उन्हें छूने वाले व्यक्ति के हृदय गति की नकल कर सकता है। 12. औसत दिल का आकार एक आदमी के मुट्ठी जितना होता है। 13. यदि हमारे दिल को शरीर से अलग किया ...

जानिए दिल के बारे में ऐसी 7 महत्वपूर्ण बातें

1. दिल शरीर से बाहर निकलकर भी धड़कता रहता है क्योंकि इसके पास अपने इलेक्ट्रिकल प्रभाव होते हैं. 2. 75 ट्रिलियन सेल हमारे हृदय से रोज रक्त लेते हैं. सिर्फ कॉर्निया नहीं लेता है. 3. हमारा दिल रोज 100,000 बार धड़कता है. 4. बिल्ली पालने से हार्ट अटैक आने का रिस्क कम हो जाते हैं. 5. हमारा बांया फेफड़ा दाएं फेफड़े की अपेक्षा छोटा होता है. ऐसा होने के कारण दिल के लिए जगह बनती है. 6. हर दिन डार्क चॉकलेट खाने के कारण हार्ट अटैक आने के कम चांसेज होते हैं. 7. मनुष्य का हृदय बाईं ओर नहीं होता है. यह हमारे शरीर के मध्य में होता है.

महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियाँ

महाद्वीप               -सर्वोच्च  शिखर एशिया                  -- माउंट एवरेस्ट दक्षिणी अमेरिका  ----एकांकागुआ उत्तरी अमेरिका   ------मैककिनले अफ्रीका          ------ किलिमंजारो यूरोप            ------- एलब्रुश पर्वत अंटार्कटिका   ------विंसनमैसिफ आस्ट्रेलिया         ------कोसिउस्को

विश्व के सर्वाधिक ऊँचे पर्वत शिखर

 शिखर                               ऊँचाई माउंट एवरेस्ट                       8848 मीटर K-2                                    8611 मीटर कंचनजंगा                            8586 मीटर ल्होत्से                                 8516 मीटर मकालू                                 8462 मीटर चो ओयू                               8201 मीटर धौलागिरि                            8167 मीटर म...

जीवविज्ञान

1. कैंसर रोगों का अध्ययन क्या कहलाता है? -- ऑरगेनोलॉजी 2. शरीर में सबसे लम्बी कोशिका? -- तंत्रिका कोशिका 3. दाँत मुख्य किस पदार्थ के बने होते हैं? -- डेंटाइन के 4. किस जंतु की आकृति चप्पल के समान है? -- पैरामीशियम 5. केंचुए की  आँखें होती हैं? -- एक भी नहीं 6. गाजर किस विटामिन का स्रोत है? -- विटामिन A 7. किस पदार्थ में प्रोटीन नहीं पाया जाता है? -- चावल 8. मानव का मस्तिष्क का लगभग भार है? -- 1350 gm 9. रक्त में पायी जाने वाली धातु है -- लोहा 10.कौन-साव शरीर में नये ऊतकों की वृद्धि के लिए पोषक तत्व प्रदान करता है? -- पनीर 11. बॉटनी शब्द की उत्पत्ति किस भाषा हुई है? --  ग्रीक 12. शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि कौन है? -- यकृत 13. मनुष्य में मादा जनन अंग से किस हॉर्मोन का स्त्राव होता है?  --  रिलैक्सिन 14. मनुष्य में ऐच्छिक गतियों का नियंत्रण किसके द्वारा होता है? --  सेरीब्रम 15. शरीर का तापक्रम कहाँ नियंत्रित होता है? --  हाइपोथैलेमस 16. अमीबा में भोजन का अंतर्ग्रहण किसके द्वारा होता है? --  कूटपाद 17. कौन-सा एंजाइम लार में पाया जाता है? --  टाइलिन 18. ...

Current Affairs

Q.1. अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस कब मनाया गया है ? Answer :- 23 सितम्बर Q.2. आरोग्यमंथन 2.0 की अध्यक्षता किसने की है ? Answer :-  डॉ हर्षवर्धन सिंह Q.3. किस राज्य ने पहले "बायोमेडिकल पार्क" की स्थापना की घोषणा की है ? Answer :-  केरल Q.4. भारत और किस देश की नौसेना ने हिंद महासागर रीजन में नौसैनिक अभ्यास आरंभ किया है ? Answer :-  ऑस्ट्रेलिया Q.5. किस राज्य के DGP गुप्तेश्वर पांडे ने तत्काल प्रभाव से स्वैच्छिक सेवानिवृति ली है ? Answer :-  बिहार Q.6. "ब्रुकवाटर गोल्फ क्लब महिला चैम्पियनशिप"  किसने जीती है ?  Answer :-  एशले बार्टी Q.7. Kitehens of Gratitude नामक पुस्तक किसने लिखी है ? Answer :-  विकास खन्ना Q.8. किस राज्य ने किसानों के लिए 3700 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है ? Answer :-  गुजरात Q.9. सिटी फ़ॉरेस्ट "आनंद वन" का उद्धाटन कहाँ हुआ है ? Answer :-  उत्तराखंड Q.10. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने "मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना" शुरू करने की घोषणा की है ? Answer :-   मध्य प्रदेश

बायोलॉजी सामान्य ज्ञान

सर्वग्राही रक्त समूह है : → AB ☞. सर्वदाता रक्त समूह है : → O ☞. आर० एच० फैक्टर सबंधित है : → रक्त से ☞. RH फैक्टर के खोजकर्ता : → लैंड स्टीनर एवं विनर ☞. रक्त को शुद्ध करता है : → वॄक्क (kidney) ☞. वॄक्क का भार होता है : → 150 ग्राम ☞. रक्त एक विलयन है : → क्षारीय ☞. रक्त का pH मान होता है : → 7.4 ☞. ह्र्दय की धडकन का नियंत्रक है : → पेसमेकर ☞. शरीर से ह्रदय की ओर रक्त ले जाने वाली रक्तवाहिनी कहलाती है : → शिरा ☞. ह्रदय से शरीर की ओर रक्त ले जाने वाली रक्तवाहिनी कहलाती है : → धमनी ☞. जराविक-7 है : → कृत्रिम ह्रदय ☞. शरीर में आक्सीजन का परिवहन :  रक्त द्वारा ☞. सबसे छोटी अस्थि : → स्टेपिज़ (मध्य कर्ण में) ☞. सबसे बड़ी अस्थि : → फिमर (जंघा में) ☞. सबसे लम्बी पेशी : → सर्टोरियास ☞. सबसे बड़ी ग्रंथि : → यकृत ☞. सर्वाधिक पुनरुदभवन की क्षमता : → यकृत में ☞. सबसे कम पुनरुदभवन की क्षमता : → मस्तिष्क में ☞. शरीर का सबसे कठोर भाग : → दांत का इनेमल ☞. सबसे बड़ी लार ग्रंथि : → पैरोटिड ग्रंथि ☞. सबसे छोटी WBC : → लिम्फोसाइट ☞. सबसे बड़ी WBC : → मोनोसाइट ☞. सबसे बड़ी शिरा : → एन्फिरियर ☞. RBCs ...

जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान

1. कैंसर रोगों का अध्ययन क्या कहलाता है? -- ऑरगेनोलॉजी 2. शरीर में सबसे लम्बी कोशिका? -- तंत्रिका कोशिका 3. दाँत मुख्य किस पदार्थ के बने होते हैं? -- डेंटाइन के 4. किस जंतु की आकृति चप्पल के समान है? -- पैरामीशियम 5. केंचुए की  आँखें होती हैं? -- एक भी नहीं 6. गाजर किस विटामिन का स्रोत है? -- विटामिन A 7. किस पदार्थ में प्रोटीन नहीं पाया जाता है? -- चावल 8. मानव का मस्तिष्क का लगभग भार है? -- 1350 gm 9. रक्त में पायी जाने वाली धातु है -- लोहा 10.कौन-साव शरीर में नये ऊतकों की वृद्धि के लिए पोषक तत्व प्रदान करता है? -- पनीर 11. बॉटनी शब्द की उत्पत्ति किस भाषा हुई है? --  ग्रीक 12. शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि कौन है? -- यकृत 13. मनुष्य में मादा जनन अंग से किस हॉर्मोन का स्त्राव होता है?  --  रिलैक्सिन 14. मनुष्य में ऐच्छिक गतियों का नियंत्रण किसके द्वारा होता है? --  सेरीब्रम 15. शरीर का तापक्रम कहाँ नियंत्रित होता है? --  हाइपोथैलेमस 16. अमीबा में भोजन का अंतर्ग्रहण किसके द्वारा होता है? --  कूटपाद 17. कौन-सा एंजाइम लार में पाया जाता है? --  टाइलिन 18. ...

21 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1621 – ब्रिटेन के राजा जेम्स प्रथम ने सर एलेक्जेंडर स्टरलिंग को नोवा स्कॉशिया उपनिपेशीकरण का अधिकार पत्र दिया। 1677 – नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन ने अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट हासिल किया। 1745 - प्रेस्टन पैन की लड़ाई: बोनी प्रिंस चार्ल्स ने ब्रिटिश सरकार सेना को हराया। 1746 - फ्रांसीसी अभियान सेना लबोरडननानिस और डुप्लेक्स मद्रास को घेरा। 1780 - बेनेडिक्ट अरनॉल्ड ने ब्रिटिश मेजर जॉन आंद्रे को पश्चिम प्वाइंट की योजना दी। 1784 - अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा। 1790- पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया। 1792 – फ्रेंच नेशनल कन्वेंशन ने राजशाही को समाप्त करने के लिए मतदान किया। 1815 – किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली। 1826 -  राइड्यू नहर का निर्माण कनाडा में शुरू किया गया। 1857 – बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 1883 – अमेरिका और ब्राजील के बीच टेलीग्राफ सेवा शुरू हुई। 1885 - नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्...

भारत के प्रमुख बांध एवं नदी परियोजनाएँ

1. इडुक्की परियोजना (Idukki Dam)  - पेरियार नदी (Priyar River) - केरल (Kerala) 2. उकाई परियोजना (Ukai Project)  - ताप्ती नदी (Tapi river) - गुुजरात (Gujarat) 3. काकड़ापारा परियोजना (Kakrapar project)  - ताप्ती नदी (Tapi river) - गुुजरात (Gujarat) 4. कोलडैम परियोजना (Koldam project)  - सतलुज नदी - (Sutlej River) - हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) 5. गंगासागर परियोजना (Ganga Sagar project)  - चम्बल नदी (Chambal River) - मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) 6. जवाहर सागर परियोजना (Jawahar Sagar Project)  - चम्बल नदी (Chambal River) - राजस्थान (Rajasthan) 7. जायकवाड़ी परियोजना (Jayakwadi project )  - गोदावरी नदी (Godavari river) - महाराष्ट्र (Maharashtra) 8. टिहरी बाँध परियोजना (Tehri Dam Project)  - भागीरथी नदी (Bhagirathi River) - उत्तराखण्ड (Uttarakhand) 9. तिलैया परियोजना (Tilaiya Project)  - बराकर नदी (Barakar River) - झारखंड (Jharkhand) 10. तुलबुल परियोजना (Tulbul Project)  - झेलम नदी (Jhelum River) - जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) 11. दुर...

विख्यात व्यक्ति

 1)मनोविज्ञान के जनक= विलियम जेम्स 2)आधुनिक मनोविज्ञान के जनक= विलियम जेम्स 3)प्रकार्यवाद साम्प्रदाय के जनक= विलियम जेम्स 4)आत्म सम्प्रत्यय की अवधारणा= विलियम जेम्स 5)शिक्षा मनोविज्ञान के जनक= थार्नडाइक 6)प्रयास एवं त्रुटि सिद्धांत= थार्नडाइक 7)प्रयत्न एवं भूल का सिद्धांत= थार्नडाइक 8)संयोजनवाद का सिद्धांत= थार्नडाइक 9)उद्दीपन-अनुक्रिया का सिद्धांत= थार्नडाइक 10) S-R थ्योरी के जन्मदाता= थार्नडाइक 11)अधिगम का बन्ध सिद्धांत= थार्नडाइक 12) संबंधवाद का सिद्धांत= थार्नडाइक 13) प्रशिक्षण अंतरण का सर्वसम अवयव का सिद्धांत= थार्नडाइक 14)बहु खंड बुद्धि का सिद्धांत= थार्नडाइक 15)बिने-साइमन बुद्धि परीक्षण के प्रतिपादक= बिने एवं साइमन 16) बुद्धि परीक्षणों के जन्मदाता= बिने 17) एक खंड बुद्धि का सिद्धांत= बिने 18) दो खंड बुद्धि का सिद्धांत= स्पीयरमैन 19) तीन खंड बुद्धि का सिद्धांत= स्पीयरमैन 20)सामान्य व विशिष्ट तत्वों के सिद्धांत के प्रतिपादक= स्पीयरमैन 21) बुद्धि का द्वय शक्ति का सिद्धांत= स्पीयरमैन

समान्य ज्ञान

1 जीव विज्ञान के जन्मदाता-अरस्तु 2 डाइनामाइट के अविष्कारक-अल्फ्रेड नोबल 3 चन्द्रमा पर उतरने वाला पहला आदमी-नील आर्म स्ट्रांग 4 अंतरिक्ष में जाने वाले पहले आदमी-यूरी गगारिन 5 सबसे बडी हड्डी-फीमर जांघ की 6 सबसे छोटी हड्डी -स्टेपिज कान की 7 संसार का सबसे बडा पुष्प-रेफ्लेसीया 8 किस विटामिन में कोबाल्ट होता है-B12 9 एनिमिया किस विटामिन से ठीक हो जाता है- B12 10 रतौधी रोग किस विटामिन के कमी से होता है-विटामिनA

उत्तर भारत का राजवंश

प्रश्न 1 गुर्जर प्रतिहार वंश की स्थापना किसने की थी ? उत्तर - नागभट्ट प्रथम  प्रश्न 2 कन्नौज को प्रतिहार साम्राज्य की राजधानी किसने बनाई ? उत्तर - नागभट्ट द्वितीय  प्रश्न 3 प्रसिद्ध विद्वान राजशेखर ने किस नदी को आर्यावर्त व दक्षिणापथ की सीमा रेखा माना है ? उत्तर - नर्मदा नदी  प्रश्न 4 महोदयश्री किसका पुराना नाम है ? उतर - कन्नौज  प्रश्न 5 कौन-सा चौहान शासक  " पृथ्वीराज चौहान" के नाम से प्रसिद्ध है ? उत्तर - पृथ्वीराज तृतीय  प्रश्न 6 सीकर के 'हर्षनाथ मन्दिर ' का निर्माण किसने करवाया था ? उत्तर - गुवक प्रथम (चौहान वंश) प्रश्न 7 किस वंश की सीमाएँ 'सपदलाक्ष' नाम से जानी जाती है  उत्तर - चौहान  प्रश्न 8 आल्हा - ऊदल किस राज्य से सम्बधित थे ? उत्तर - महोबा  प्रश्न 9 किस राजवंश ने मुस्लिम व्यापारियों पर 'तुरूष्कदण्ड' नामक कर लगाया ? उत्तर - गहड़वाल  प्रश्न 10 'भोजशाला मन्दिर ' की अधिष्ठात्री देवी है ? उत्तर - भगवती सरस्वती  प्रश्न 11 परमार वंश के किस शासक ने चालुक्य नरेश तैलप द्वितीय को छ बार पराजित किया था ? उत्तर - वाक्पति मुंज  प्रश...

समान्य ज्ञान

1 सबसे हल्की धातु है - लिथियम 2 सबसे भारी धातु है - ओसमियम 3 सबसे कठोर धातु है - प्लेटिनम 4 सबसे कठोर पदार्थ है - हीरा 5 सबसे उत्तम कोयला है - एन्थ्रासाइट 6 जल का शुद्ध रूप है - वर्षा का जल 7 मार्श गैस कहलाता है - मीथेन 8 नोबेल गैस कहलाता है - हीलियम 9 विधुत धारा मापी जाती है - आमीटर से 10 पारा का प्रमुख अयस्क है - सिनेबार 11 टेलीविजन का अविष्कार किया-जे. एल. बेयर्ड (John Logie Baird) 12 रडार का अविष्कार किया-टेलर एवं यंग 13 गुरूत्वाकर्षण की खोज किसने किया-न्युटन ने 14 सिरका व अचार में कौन सा अम्ल होता है-एसिटिक अम्ल 15 निबू एवं नारंगी में कौन सा अम्ल होता है-साइट्रिक अम्ल 16 दूध खट्टा होता है-उसमें उपस्थित लैक्टिक अम्ल के कारण 17 मतदाताओं के हाथ में लगाये जाने वाली स्याही होती है-सिल्वर नाइट्रेट 18 पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है-पश्चिम से पूर्व की ओर 19 प्याज व लहसुन में गंध होता है-उसमें उपस्थित पोटैशियम के कारण 20 x-किरणों की खोज की-रोन्ट्जन ने

खेल देश दुनिया

1. सोमदेव देवबर्मन किस खेल से संबंधित हैं? लॉन टेनिस 2. भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है? हॉकी 3. प्रथम ओलंपिक खेल किस वर्ष आयोजित किये गये थे?  वर्ष 1896 (एथेंस, ग्रीस) 4. राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?  राशिद अनवर 5. 2007 का क्रिकेट विश्व कप कहाँ आयोजित किया गया?  वेस्टइंडीज 6. भारत में फेडरेशन कप किस खेल से संबंधित है? फुटबॉल 7. सॉकर किस खेल का दूसरा नाम है? फुटबॉल 8. ओलपिंक खेलों में पदक जीतने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी कौन है?  कर्णम मल्लेश्वरी 9. कौन सी भारतीय महिला खिलाड़ी पायली एक्सप्रेस के नाम से जानी जाती है?  पी.टी. उषा 10. भारत ने अंतिम बार ओलंपिक खेलों में हॉकी का स्वर्ण पदक कब जीता था?  1980 में (मॉस्को)

11 सितम्बर की भारत और विश्व की ऐतिहासिक व प्रमुख घटनायें

1714 -  ड्यूक ऑफ बर्विक के तहत फ्रेंच और स्पेनी सैनिको ने बार्सिलोना पर कब्जा किया। 1741 -  रानी मारिया थेरेसा हंगेरियाई संसद को संबोधित किया। 1773 -  बेंजामिन फ्रैंकलिन ने "कभी भी एक अच्छा युद्ध या बुरी शांति नहीं थी" नामक पुस्तक लिखी। 1792 – होप हीरे सहित अन्य शाही गहनों की फ्रांसीसी खजाने से चोरी हुई। 1802 -  पिदमों का इतालवी क्षेत्र फ्रांसीसी प्रथम गणराज्य का हिस्सा बना। 1811 -  आविष्कारक जॉन स्टीवंस की नाव, जुलियाना, न्यू यॉर्क सिटी और हॉबोकन, न्यू जर्सी के बीच पहली स्टीम-संचालित नौका सेवा के रूप में परिचालन शुरू की। 1817 -  श्रीलंका में 1817-18 के महान विद्रोह की शुरुआत हुई। 1853 – मरचेंट्स एक्सचेंज से प्वॉइंट लोबोस के बीच पहले विद्युत टेलीग्राफ की शुरूआत हुई। 1893 - शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया। 1903 -  अमेरिका के मिल्वौकी माइल में पहली स्टॉक कार इवेंट का आयोजन किया गया। 1906 - महात्मा गाँधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन आरंभ किया। 1919 - ...

जीव विज्ञान

1.: - मांसपेशियों में किस अम्ल के एकत्रित होने से थकावट आती है? Ans : - लैक्टिक अम्ल 2.: - अंगूर में कौन-सा अम्ल पाया जाता है? 3.: - कैंसर सम्बन्धी रोगों का अध्ययन कहलाता है Ans : - -ऑरगेनोलॉजी 4.: - मानव शरीर में सबसे लम्बी कोशिका कौन-सी होती है? Ans : - तंत्रिका कोशिका 5.: - दाँत मुख्य रूप से किस पदार्थ के बने होते हैं? Ans : - डेंटाइन के 6.: - किस जंतु की आकृति पैर की चप्पल के समान होती है? Ans : - पैरामीशियम 7.: - केंचुए की कितनी आँखें होती हैं? Ans : - एक भी नहीं 8.: - गाजर किस विटामिन का समृद्ध स्रोत है? Ans : - विटामिन A 9.: - निम्न में से किस पदार्थ में प्रोटीन नहीं पाया जाता है? Ans : - चावल 10.: - मानव का मस्तिष्क लगभग कितने ग्राम का होता है? Ans : - 1350 11.: - रक्त में पायी जाने वाली धातु है Ans : - -लोहा 12.: - किण्वन का उदाहरण है Ans : - -दूध का खट्टा होना,खाने की ब्रेड का बनना,गीले आटे का खट्टा होना 13.: - निम्न में से कौन-सा आहार मानव शरीर में नये ऊतकों की वृद्धि के लिए पोषक तत्व प्रदान करता है? Ans : - पनीर 14.: - निम्न में से कौन एक उड़ने वाली छिपकली है? Ans : - ड्रेक...