Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2020

राज्य और सरकारी योजनाओ के नाम

"अमा घरे LED योजना"  उड़ीसा "उज्जवल सेनीटरी नैपकिन"  उड़ीसा "बीज़ू स्वास्थ्य योजना"  उड़ीसा "युवा स्वाभिमान योजना"  मध्य प्रदेश "जय किसान ऋण-मुक्ति योजना"  मध्य प्रदेश "अटल सोलर कृषि पंज योजना" महाराष्ट्र "महिला पुलिस स्वयंसेवक योजना"  हरियाणा "गौ कल्याण सेस"  उत्तर प्रदेश "एक परिवार, एक नोकरी" सिक्किम "प्रवासी लाभांश पेंशन योजना" केरल "रक्षक प्लस योजना" भारतीय सेना  "जीवन संपर्क परियोजना"  उड़ीसा "महाग्रिटेक परियोजना"  महाराष्ट्र

विदुर नीति

एको धर्म: परम श्रेय: क्षमैका शान्तिरुक्तमा। विद्वैका परमा तृप्तिरहिंसैका सुखावहा ॥ केवल धर्म-मार्ग ही परम कल्याणकारी है, केवल क्षमा ही शांति का सर्वश्रेष्ट उपाय है, केवल ज्ञान ही परम संतोषकारी है तथा केवल अहिंसा ही सुख प्रदान करने वाली है   अहिंसा परमोधर्मः धर्म हिंसातथैव च:

31 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1871 - सैयद हसन इमाम - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष। 1919 - अमृता प्रीतम, प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार । 1940 - शिवाजी सावंत - मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार। 1944 – वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्लाइव लॉयड का जन्म हुआ।  1962 - पल्लम राजू, एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ । 1963 - ऋतुपर्णो घोष - बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता। 31 अगस्त को हुए निधन 1995 - बेअंत सिंह -  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री। 2003 - विजयशंकर मल्ल - इन्होंने भारतेन्दु काल के गद्य को "हंसमुख गद्य" की संज्ञा दी थी। 2016 - कश्मीरी लाल ज़ाकिर- पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि। 31 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव गुरु श्री रामदास गुरयाई दिवस ( प्राचीनमतानुसार ) । ओणम / थिरुवोणम पर्व ( केरल )। श्री बेअंत सिंह स्मृति दिवस । श्री कश्मीरी  लाल जाकिर स्मृति दिवस।

31 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1422 – हेनरी षष्ठम महज नौ महीने की उम्र में ब्रिटेन के राजा घोषित किए गए। 1715 -  इंग्लैंड के ओल्ड डॉक लिवरपूल का उद्घाटन थॉमस स्टीयर नाम के इंजीनियर ने किया। 1724 -  स्पेन के लुई आई की 17 साल की उम्र में बीमार होने के कारण मृत्यु हो जाती है, तो उसके पिता फिलिप V ने सिंहासन फिर से संभाला। 1778 -  ब्रिटिश क्रांति के दौरान ब्रिटिश ब्रॉन्क्स में 17 शेयरब्रिज भारतीयों को मारा गया। 1827 -  प्रथम विस्काउंट गोडेरिच, फ्रेडरिक जॉन रॉबिन्सन जॉर्ज कैनिंग की मौत के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने। 1871 - एडॉल्फे थियर्स फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति बनाये गए। 1881 - अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया। 1887 – काइनेटोस्कोप का थॉमस एडीसन द्वारा पेटेंट कराया गया। इस उपकरण का इस्तेमाल फिल्मों के निर्माण के लिए किया गया था। 1919 – अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन हुआ। 1920 - अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया। 1920 – बेल्जियम ने अपने नागरिकों के लिए वृद्धा पेंशन की शुरुआत की। 1947 – हंगरी में सत्ता पर कम्युनिस्टों का अधिकार हो गया। 1955 –...

हिंदी कवितायेँ

  आओ बच्चों आप को आज कुछ अच्छी अच्छी बच्चों की कवितायेँ सुनते हैं।  आशा करता हूँ की आप सभी को ये कवितायेँ पसंद आएँगी और आप इन कविताओं को मेरे साथ साथ गुनगुनायेंगे।  ये रही वो हर दिल अजीज हिंदी कवितायेँ -- उठो कन्हैया जागो भैया पूरब में सूरज उगाया अंधियारे को दूर भगाया। सदा जरूरी नींद भी पूरी भोर में सोना गलत बताया। मां ने गोदी ले दुलराया चिड़िया चहकी बगिया महकी फूलों का चेहरा मुस्कुराया। भंवरों ने गुनगुन गाया पवन सुगंधी मंदी मंदी भर लाई सेहत की माया तन को छूती मन हरषाया। भोर में जगना रोज घूमना सेहत का यह राज कहाया दादाजी ने मंत्र बताया। उठो कन्हैया जागो भैया पूरब में सूरज उगाया अंधियारे को दूर भगाया। उठो मेरे प्यारे दुलारे , नी नी को भगाओ अब प्यारे। सब उठ गए देखो प्यारे , सूरज दादा छा गए नभ मे। नहा धोकर हो जाओ तैयार , फिर कर लो नाश्ता गरम गरम है तैयार। स्कूल की घंटी है बजने वाली , चलो अब स्कूल जाने की करो तैयारी। आने वाली है स्कूल की ग...