Skip to main content

कुछ छंद / चंदबरदाई



१.

'चन्द' प्यारो मितु, कहो क्यों पाईऐ
करहु सेवा तिंह नित, नहिं चितह भुलाईऐ
गुनि जन कहत पुकार, भलो या जीवनो
हो बिन प्रीतम केह काम, अमृत को पीवनो।

२.

अंतरि बाहरि 'चन्द' एक सा होईऐ
मोती पाथर एक, ठउर नहिं पाईऐ
हिये खोटु तन पहर, लिबास दिखाईऐ
हो परगटु होइ निदान, अंत पछुताईऐ।

३.

जब ते लागो नेहु, 'चन्द' बदनाम है
आंसू नैन चुचात, आठु ही जाम है
जगत माहिं जे बुधिवान सभ कहत है
हो नेही सकले संग नाम ते रहत है।

४.

सभ गुण जो प्रवीण, 'चन्द' गुनवंतु है
बिन गुण सब अधीन, सु मूरखु जंतु है
सभहु नरन मैं ताकु, होइ जो या समैं
हो हुनरमन्द जो होइ, समो सुख सिउं रमैं।

५.

'चन्द' गरज़ बिन को संसार न देखीऐ
बेगरज़ी अमोल रत्न चख पेखीऐ
रंक राउ जो दीसत, है संसार मैं
हो नाहिं गरज़ बिन कोऊ, कीयो विचार मैं।

६.

'चन्द' राग धुनि दूती प्रेमी की कहैं
नेमी धुन सुन थकत, अचंभौ होइ रहै
बजत प्रेम धुनि तार, अक्ल कउ लूट है
हो श्रवण मध्य होइ पैठत, कबहू न छूट है।

७.

'चन्द' प्रेम की बात, न काहूं पै कहो
अतलस खर पहराय, कउन खूबी चहों
बुधिवान तिंह जान, भेद निज राखई
हो देवै सीस उतारि, सिररु नहिं भाखई।

८.

'चन्द' माल अर मुल्क, जाहिं प्रभु दीयो है
अपनो दीयो बहुत, ताहिं प्रभु लीयो है
रोस करत अज्ञानी, मन का अंध है
हो अमर नाम गोबिन्द, अवरु सब धन्द है।

९.

'चन्द' जगत मो काम सभन को कीजीऐ
कैसे अम्बर बोइ, खसन सिउं लीजीऐ
सोउ मर्द जु करै मर्द के काम कउ
हो तन मन धन सब सउपे, अपने राम कउ।

१०.

'चन्द' प्यारनि संगि प्यार बढाईऐ
सदा होत आनन्द राम गुण गाईऐ
ऐसो सुख दुनिया मैं, अवर न पेखीऐ
हो मिलि प्यारन कै संगि, रंग जो देखीऐ।

११.

'चन्द' नसीहत सुनीऐ, करनैहार की
दीन होइ ख़ुश राखो, खातर यार की
मारत पाय कुहाड़ा, सख्ती जो करै
हो नरमायी की बात, सभन तन संचरै।

१२.

'चन्द' कहत है काम चेष्टा अति बुरी
शहत दिखायी देत, हलाहल की छुरी
जिंह नर अंतरि काम चेष्टा अति घनी
हो हुइ है अंत खुआरु, बडो जो होइ धनी।

१३.

'चन्द' प्यारे मिलत होत आनन्द जी
सभ काहूं को मीठो, शर्बत कन्द जी
सदा प्यारे संगि, विछोड़ा नाहिं जिस
हो मिले मीत सिउं मीत, एह सुख कहे किस।

१४.

'चन्द' कहत है ठउर, नहीं है चित जिंह
निस दिन आठहु जाम, भ्रमत है चित जिंह
जो कछु साहब भावै, सोई करत है
हो लाख करोड़ी जत्न, किए नहीं टरत है।

Comments

Popular posts from this blog

तुलसीदास के दोहे मित्रता पर

जे न मित्र दुख होहिं दुखारी।तिन्हहि विलोकत पातक भारी। निज दुख गिरि सम रज करि जाना।मित्रक दुख रज मेरू समाना। अर्थ :  जो मित्र के दुख से दुखी नहीं होते उन्हें देखने से भी भा...

हिन्दू देवी देवताओं के नाम और काम

सनातन धर्म में अनेक देवताओं का उल्लेख है उन देवताओ को किसी नाम विशेष से जाना जाता है। देवताओं का यह नामकरण उनके कार्य और गुण-धर्म के आधार पर किया गया है। हम यहाँ कुछ प्रमुख देवताओं के विषय में जाकारी प्राप्त करेगें। ब्रह्मा 〰️〰️〰️ ब्रह्मा को जन्म देने वाला कहा गया है। विष्णु 〰️〰️ विष्णु को पालन करने वाला कहा गया है। महेश 〰️〰️〰️ महेश को संसार से ले जाने वाला कहा गया है। त्रिमूर्ति 〰️〰️〰️ भगवान ब्रह्मा-सरस्वती (सर्जन तथा ज्ञान), विष्णु-लक्ष्मी (पालन तथा साधन) और शिव-पार्वती (विसर्जन तथा शक्ति)। कार्य विभाजन अनुसार पत्नियां ही पतियों की शक्तियां हैं। इंद्र 〰️〰️ बारिश और विद्युत को संचालित करते हैं। प्रत्येक मन्वंतर में एक इंद्र हुए हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं- यज्न, विपस्चित, शीबि, विधु, मनोजव, पुरंदर, बाली, अद्भुत, शांति, विश, रितुधाम, देवास्पति और सुचि। अग्नि 〰️〰️〰️ अग्नि का दर्जा इन्द्र से दूसरे स्थान पर है। देवताओं को दी जाने वाली सभी आहूतियां अग्नि के द्वारा ही देवताओं को प्राप्त होती हैं। बहुत सी ऐसी आत्माएं है जिनका शरीर अग्निरूप में है, प्रकाश रूप में नहीं।देबकी गुरु सूर्य 〰️〰️〰️ ...

अष्टादश पुराणेषु व्यासस्य वचनद्वयम्

अष्टादश पुराणेषु व्यासस्य वचनद्वयम् | परोपकारः पुण्याय पापाय परपीडनम् || अर्थात् : महर्षि वेदव्यास जी ने अठारह पुराणों में दो विशिष्ट बातें कही हैं | पहली –परोपकार करना प...