Skip to main content

भोजन और पांच तत्व

आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी तत्व से शरीर बना है़। यह ब्रमांड भी यह 5 तत्वों से बना है।

आपको यह तत्व के क्रमांक से खाना है। शरीर को धीरे धीरे आहार के रूपमे वजन देना है।

1️⃣ आकाश तत्व

- यह सूक्ष्म तत्व है़। यह खाया नहीं जाता। 

- जब तक पेट कुछ खाली नहीं रखा जाए  यह प्राप्त नहीं होता।

- उपवास से भी आकाश तत्व प्राप्त होता है़। 

2️⃣ वायु तत्व 

- वायु तत्व पतियों में होता है़। 

- तुलसी तथा बेल की पत्तियां शरीर को शुद्व करती हैं। 

- पुदीना, धनिया, सहजन पान, एलोवेरा, पालक, गेंहूके ज्वारे, सीसम पान, करीपत्ता से ग्रीन ज्युस बनाकर पिये।

3️⃣ अग्नि तत्व
- अग्नि तत्व में सूर्य की धूप का सेवन भी आवश्यक है।

- फ्रूट्स (फल) में अग्नि तत्व ज्यादा होता है़। 

- फल धूप में रहते हैं। 

- जब फल खाते हैं तो अग्नि तत्व हमारे शरीर में ज्यादा जाता है़। 

- रसदार फलों में शरीर को शुद्व करने की शक्ति होती है़। 

4️⃣ जल तत्व 

- जल तत्व में सिर्फ सब्जियां आती हैं। 

- ऐसी सब्जियां जो जमीन के ऊपर होती हैं। 

- कददू , लौकी, परवल, तोरई, टिनड्डा',  गोभी आदि।

- इन सब्जियों में पानी अधिक होता है़ और इन में शरीर से मल निकालने की शक्ति होती है़। 

-आलू, शक्कर कंदी आदि में जल तत्व कम और पृथ्वी तत्व अधिक होता है़। 

5️⃣ पृथ्वी तत्व 

सभी अनाज और दाले पृथ्वी तत्व में आते हैं।

- शारीरिक मेहनत करने वालो को पृथ्वी तत्व की अधिक जरूरत होती है़। 

- बुद्वि से कार्य करने वालो को पृथ्वी तत्व की कम जरूरत होती है़। 

25 वर्ष की आयु के बाद पृथ्वी तत्व के भोजन को आधा कर देना चाहिए।  

भोजन से शरीर का निर्माण और टूट फूट की पूर्ति होती है़।

Comments

Popular posts from this blog

तुलसीदास के दोहे मित्रता पर

जे न मित्र दुख होहिं दुखारी।तिन्हहि विलोकत पातक भारी। निज दुख गिरि सम रज करि जाना।मित्रक दुख रज मेरू समाना। अर्थ :  जो मित्र के दुख से दुखी नहीं होते उन्हें देखने से भी भा...

हिन्दू देवी देवताओं के नाम और काम

सनातन धर्म में अनेक देवताओं का उल्लेख है उन देवताओ को किसी नाम विशेष से जाना जाता है। देवताओं का यह नामकरण उनके कार्य और गुण-धर्म के आधार पर किया गया है। हम यहाँ कुछ प्रमुख देवताओं के विषय में जाकारी प्राप्त करेगें। ब्रह्मा 〰️〰️〰️ ब्रह्मा को जन्म देने वाला कहा गया है। विष्णु 〰️〰️ विष्णु को पालन करने वाला कहा गया है। महेश 〰️〰️〰️ महेश को संसार से ले जाने वाला कहा गया है। त्रिमूर्ति 〰️〰️〰️ भगवान ब्रह्मा-सरस्वती (सर्जन तथा ज्ञान), विष्णु-लक्ष्मी (पालन तथा साधन) और शिव-पार्वती (विसर्जन तथा शक्ति)। कार्य विभाजन अनुसार पत्नियां ही पतियों की शक्तियां हैं। इंद्र 〰️〰️ बारिश और विद्युत को संचालित करते हैं। प्रत्येक मन्वंतर में एक इंद्र हुए हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं- यज्न, विपस्चित, शीबि, विधु, मनोजव, पुरंदर, बाली, अद्भुत, शांति, विश, रितुधाम, देवास्पति और सुचि। अग्नि 〰️〰️〰️ अग्नि का दर्जा इन्द्र से दूसरे स्थान पर है। देवताओं को दी जाने वाली सभी आहूतियां अग्नि के द्वारा ही देवताओं को प्राप्त होती हैं। बहुत सी ऐसी आत्माएं है जिनका शरीर अग्निरूप में है, प्रकाश रूप में नहीं।देबकी गुरु सूर्य 〰️〰️〰️ ...

अष्टादश पुराणेषु व्यासस्य वचनद्वयम्

अष्टादश पुराणेषु व्यासस्य वचनद्वयम् | परोपकारः पुण्याय पापाय परपीडनम् || अर्थात् : महर्षि वेदव्यास जी ने अठारह पुराणों में दो विशिष्ट बातें कही हैं | पहली –परोपकार करना प...