Skip to main content

कैसे कैसे तरीको से हैकर लगाते आपको चूना जानिये और सचेत रहे

एक बैंक खाता एक ग्राहक द्वारा बैंक द्वारा बनाए गए वित्तीय खाते है। एक बैंक खाता एक जमा खाता, एक क्रेडिट कार्ड खाता, एक चालू खाता या किसी अन्य प्रकार का खाता किसी वित्तीय संस्थान द्वारा पेश किया जा सकता है, और उस धन का प्रतिनिधित्व करता है जिसे ग्राहक ने वित्तीय संस्थान से सौंपा या उधार लिया है।

एक तरफ जहां भारत सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दे रही है, तो दूसरी तरफ लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी भी तेजी से बढ़ रही है। बीते कई वर्षों में ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड के मामले तेजी बढ़े हैं। हाल ही में एक मामला सामने आया था, जिसमें एक शख्स को 11 करोड़ रुपये का चूना लगा था। आज हम आपको अपनी इस खबर में 4 ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जो हैकर्स लोगों को ठगने के लिए इस्तेमाल करते हैं।


कैश बैक व डिस्काउंट ऑफर 

हैकर्स इस तरीके के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को निशाना बनाते हैं। हैकर्स ग्राहकों को कैशबैक या बंपर डिस्काउंट का लालच देते है, जिसके चलते वह सारी निजी जानकारी (डेबिट या क्रेडिट कार्ड) हैकर्स के साथ साझा कर देते हैं। इसके बाद हैकर्स उनके खाते से सारे पैसे उड़ा लेते हैं।


पब्लिक प्लेस फ्राड

हैकर्स इस तरीके के तहत सार्वजनिक चार्जिंग पोर्ट पर फाइल या कार्ड रीडर चिप लगा देते हैं। आपको बता दें कि यह चिप चार्जिंग पोर्ट पर लगने वाले स्मार्टफोन का सारा निजी डाटा कॉपी कर लेते हैं और साथ ही फोन में वायरस डाल देते हैं।


सोफ्टवेर डाउनलोड

इस धोखाधड़ी के तहत, हैकर्स लोगों को क्विक स्पोर्ट और एनीडेस्क जैसे एप्स डाउनलोड करने को कहते हैं। इसके बाद ये एप्स हैकर्स को लोगों के फोन का पूरा एक्सेस दे देते हैं। इससे लोगों की पूरी निजी जानकारी हैकर्स तक पहुंच जाती है और हैकर्स दूर बैठे आपको फोन को कंट्रोल करता है।


वायरस लिंक

इस फ्रॉड के तहत हैकर्स लोगों को वायरस वाले लिंक या एसएमएस भेजते हैं और इसके बाद निजी जानकारी शेयर करने को कहते हैं। जानकारी साझा करने के कुछ ही घंटों में हैकर्स लोगों के खाते से लाखों रुपये उठा लेते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

तुलसीदास के दोहे मित्रता पर

जे न मित्र दुख होहिं दुखारी।तिन्हहि विलोकत पातक भारी। निज दुख गिरि सम रज करि जाना।मित्रक दुख रज मेरू समाना। अर्थ :  जो मित्र के दुख से दुखी नहीं होते उन्हें देखने से भी भा...

हिन्दू देवी देवताओं के नाम और काम

सनातन धर्म में अनेक देवताओं का उल्लेख है उन देवताओ को किसी नाम विशेष से जाना जाता है। देवताओं का यह नामकरण उनके कार्य और गुण-धर्म के आधार पर किया गया है। हम यहाँ कुछ प्रमुख देवताओं के विषय में जाकारी प्राप्त करेगें। ब्रह्मा 〰️〰️〰️ ब्रह्मा को जन्म देने वाला कहा गया है। विष्णु 〰️〰️ विष्णु को पालन करने वाला कहा गया है। महेश 〰️〰️〰️ महेश को संसार से ले जाने वाला कहा गया है। त्रिमूर्ति 〰️〰️〰️ भगवान ब्रह्मा-सरस्वती (सर्जन तथा ज्ञान), विष्णु-लक्ष्मी (पालन तथा साधन) और शिव-पार्वती (विसर्जन तथा शक्ति)। कार्य विभाजन अनुसार पत्नियां ही पतियों की शक्तियां हैं। इंद्र 〰️〰️ बारिश और विद्युत को संचालित करते हैं। प्रत्येक मन्वंतर में एक इंद्र हुए हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं- यज्न, विपस्चित, शीबि, विधु, मनोजव, पुरंदर, बाली, अद्भुत, शांति, विश, रितुधाम, देवास्पति और सुचि। अग्नि 〰️〰️〰️ अग्नि का दर्जा इन्द्र से दूसरे स्थान पर है। देवताओं को दी जाने वाली सभी आहूतियां अग्नि के द्वारा ही देवताओं को प्राप्त होती हैं। बहुत सी ऐसी आत्माएं है जिनका शरीर अग्निरूप में है, प्रकाश रूप में नहीं।देबकी गुरु सूर्य 〰️〰️〰️ ...

अष्टादश पुराणेषु व्यासस्य वचनद्वयम्

अष्टादश पुराणेषु व्यासस्य वचनद्वयम् | परोपकारः पुण्याय पापाय परपीडनम् || अर्थात् : महर्षि वेदव्यास जी ने अठारह पुराणों में दो विशिष्ट बातें कही हैं | पहली –परोपकार करना प...